सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली परशुराम भगवान की शोभायात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अक्षय तृतीया के पावन अवसर सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा हापुड़ नगर भव्य व विशाल शोभायात्रा का आयोजन हुआ जिसका प्रारम्भ में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के संरक्षक पंडित अखिलेश शर्मा, महासभा संरक्षक पंडित वासुदेव शर्मा, अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय,पंडित सर्वेश तिवारी, पंडित आशुतोष शुक्ला,पंडित आदित्य भारद्वाज ने भगवान श्री परशुराम जी का शोडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रो से कराया। उसके बाद महासभा के विद्वान पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, पंडित अजय पाण्डेय, पंडित जय प्रकाश अनुपम, पंडित जगदंबा शर्मा,पंडित हरि कृष्ण,पंडित करुण शर्मा, पंडित अजय तिवारी, पंडित आशुतोष द्विवेदी,पंडित गौरव कौशिक,पंडित नंदकिशोर वाजपेयी, पंडित आशीष पोखरियाल पंडित अनुज मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, पंडित विनोद शर्मा, पंडित रिंकू शुक्ला,एस्ट्रो धर्मेंद्र जी, राम नरेश सेमवाल सुबोध शर्मा, पंडित अजय शर्मा, पंडित महावीर शर्मा, पंडित छैल विहारी द्विवेदी 21 ब्राह्मणों के स्वस्ति वाचन व शंखनाद के साथ शोभायात्रा शुरू हुआ, हजारों की संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज के लोग ढ़ोल-नगाड़ो के बीच नाचते -गाते भगवान परशुराम की जय के नारे लगाते हुए झंडे के साथ चले अनेक सुन्दर झाकियां भी निकाली गई। बैंड के धुन पर भक्ति गीत बज रहे थे। साथ में कीर्तन मंडली भी भजन करते हुए चल रही थी जैसे जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ी भीड़ बढ़ती गई फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, दिल्ली रोड, स्वर्ग आश्रम रोड पर जगह जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ,शोभायात्रा कार्यक्रम में डॉक्टर संजीव वशिष्ठ, पंडित के0 सी0 पाण्डेय, डॉ0 वरुण शर्मा, पंडित नानक चंद शर्मा, अनिशा सोनी पाण्डेय, अजीत शर्मा, वंदना शर्मा, डॉ0 करुण शर्मा, अमित शर्मा टोनी, डॉ0 देवेंद्र वशिष्ठ, पंडित दिनेश शर्मा, अनिल वाजपेयी, गोपाल शर्मा, ब्रजभूषण शर्मा, मोक्ष शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ आदि सहित समाज के हजारों लोग पूर्ण उत्साह से शामिल रहे।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

























