शराब के सेवन से दो ग्रामीणों की मौत, दो बीमार, मचा कोहराम
हापुड़, सीमन/अमित कुमार/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के थाना बाबूगढ़ के गांव अलीपुर में शराब का सेवन करने वाले दो ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य ग्रामीण बीमार है। शराब का सेवन करने से हुई मौतों को लेकर गांव अलीपुर में कोहराम मचा है और घरों में चूल्हें तक नहीं जले है, जबकि बीमार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव अलीपुर, बाबूगढ़, उपैड़ा में बिकने वाली शराब को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग की है।
ग्रामीणों को अनुसार गांव अलीपुर का 35 वर्षीय योगेंद्र कुमार तथा 30 वर्षीय प्रमोद गत 2-3 साल से शराब पीते थे जिस कारण उनका स्वास्थ्य दिन पर दिन गिरता चल गया और गुरुवार को उनकी मौत हो गई। शराब पीने से दो बीमार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गांव अलीपुर के ग्रामीणों द्वारा पी जा रही चेतक शराब को स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक घातक बनाता और कहा कि चेतक शराब पीने से ही ग्रामीणों की मौत हुई है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























