
👁 33 views Views
खंबे से टकराई बाइक, एक की मौत व तीन घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। बाइक पर चार लोग सवार थे। सड़क हादसे के दौरान चारों जमीन पर गिर कर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























