👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पिलखुवा की रेलवे रोड पर वाहनों के भारी दबाव के चलते फाटक समय पर बंद नहीं हो सका जिसके चलते आला हजरत एक्सप्रेस 10 मिनट तक सिग्नल मिलने का इंतजार करना पड़ा. दरअसल शनिवार की शाम करीब 4:15 सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन चेन पुलिंग के चलते स्टेशन पर खड़ी रही जिसकी वजह से रेलवे का फाटक देर तक बंद रहा. इस दौरान सड़क पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया. ट्रेन जाने के बाद जैसे ही फाटक खुला तो वाहनों को निकलने में काफी समस्या हुई. वहीं आला हजरत एक्सप्रेस को भी सड़क पर वाहनों के भारी दबाव के चलते 10 मिनट सिंगल का इंतजार करना पड़ा. किसी तरह फाटक बंद हुआ और आला हजरत एक्सप्रेस को आगे निकलने का ग्रीन सिगनल मिला.
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958






























