👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-मेरठ संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शनिवार को हापुड़ के आर्य कन्या पाठशाला महाविद्यालय की छात्राओं को टेबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किए।
सांसद ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे टैबलेट व स्मार्ट फोन का इस्तेमाल ज्ञान वर्धन के लिए करें और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करें। शिक्षित व्यक्ति ही समाज में उन्नति करता है। इस मौके पर अनेक भाजपाई व विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी-प्राचार्या आदि उपस्थित थे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























