हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव द्वारा सरदार पटेल, महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की और कहा कि अखिलेश को अखिलेश अली जिन्नाह कहना गलत नहीं होगा। डिप्टी सीएम मौर्य यहीं नहीं रुके उन्होंने समाजवादी पार्टी को नमाजवादी पार्टी कहते हुए हमला किया और कहा कि अखिलेश यादव ने देश के बलिदानियों का अपमान किया है। अखिलेश यादव का असली चेहरा सभी के सामने आ गया है जिन्हें माफी मांगनी चाहिए।
बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हापुड़ में एक बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। हापुड़ पहुंचे मोर्य का भाजपाईयों ने हापुड़, छिजारसी टोल प्लाजा व अन्य स्थानों पर फूल-माला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया।
LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854






























