👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता में गाजियाबाद के मोदीनगर में स्थित रानी सीकरी मंदिर से अखंड ज्योत लेकर आए श्रद्धालुओं ने दुर्गा मां के पहले स्वरूप की आराधना कर सोमवार को भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान भक्तों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बता दें कि गांव निवासी श्रद्धालु पिछले कई वर्षों से मोदीनगर के रानी सीकरी मंदिर से ज्योत लेकर आ रहे हैं। इस अवसर पर मैया की आराधना कर भक्त उनके भजनों पर झूमते व नाचते गाते हैं। अखंड ज्योत, अखंड कीर्तन और अखंड भंडारे की तैयारी श्रद्धालुओं ने नवरात्रि से पहले ही शुरू कर दी थी। मान्यता है कि जो भी नवरात्रों में मैय्या से सच्चे मन से कुछ मांगता है मैया उसकी मुराद जरूर पूरी करती है।
























