
अहिल्याबाई होल्कर को याद किया, शरबत का किया वितरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इसी क्रम में रविवार को ग्राम बिगास के ग्रामीणों ने एनएच-24 स्थित ग्राम सिमरौली के निकट हनुमान मंदिर परिसर में राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत वितरित कर लोकमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और भीषण गर्मी के बीच आने-जाने वाले लोगों को शरबत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन जनसेवा, धर्म और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।
नीरज पाल ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में अनेक मंदिरों, धर्मशालाओं और जनहित के कार्यों का निर्माण कराया था। उनकी स्मृति में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उनके आदर्शों से जोड़ना और समाज में सेवा एवं सद्भाव का संदेश देना है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने लोकमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों और श्रद्धालुओं ने शरबत ग्रहण कर आयोजकों की सराहना की।
कार्यक्रम में ग्राम बिगास एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा और ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान राकेश पाल, नीरज पाल, बरन सिंह पाल, सतीश पाल, रतन सिंह पाल, कीर्ति पाल, कपिल पाल, दिलीप पाल, अमन पाल, रोहित पाल, श्रवण पाल, पम्मी, पंकज पाल, सुमित पाल ने राहगीरो को मीठा शरबत पिलाया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























