अग्रवाल महिला मंच ने आउट डोर मीटिंग में आनंद उठाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अग्रवाल महासभा महिला मंच हापुड़ की अगुवाई में महिलाओं की एक आउट डोर मीटिंग का आयोजन नोएडा स्थित चौकी धानी रेसार्ट में किया गया,जहां महिलाओ ने जीवऩ के तामझाम से परे कुछ पल महिलामित्रो के साथ बिताए।जो आपसी भाईचारे का बहनों के द्वारा एक मिलन कार्यक्रम था। महिलाओ का यह दल साथियों के साथ नोएडा टूर पर अपनी सांस्कृतिक विरासत आदि को देखने के लिए निकले।
नोएडा में इस्कॉन मंदिर , चौकी हवेली, बस में अंत्याक्षरी खेलते पहले सभी ने इस्कान मंदिर में प्रभु दर्शन किये।तत्पश्चात नोएडा पहुंच कर पूनम गुप्ता, डॉo पुष्पा गर्ग, चारु अग्रवाल, डॉo शिखा अग्रवाल, बेबी जिंदल, आकांक्षा अग्रवाल, अंजु गोयल, नीति सिंघल, नीना अग्रवाल, मधु कृषक, उषा सिंघल, प्रमिला अग्रवाल, रेनू अग्रवाल के जन्मदिन का केक काट कर खुशियां मनाई केक सेरेमनी का केक सभी को वितरण किया टूर की व्यवस्था रति अग्रवाल,उमा,अनु ,तनु ,अंशु, पूनम गुप्ता, प्रमिला अग्रवाल,डा.शिखा अग्रवाल ने की। सभा की प्रधान श्रीमती अर्चना कंसल,मंत्री स्वाति गोयल, कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल ने उत्तम व्यवस्था एवं सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031























