👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में ठंड का कहर जारी है… लगातार तीसरे दिन भी ठिठुरन भरी सर्दी का कहर जारी रहा। कड़ाके की सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों को दिन में भी आग का सहारा लेना पड़ रहा है। रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर को धूप खिल उठी जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि यह राहत कुछ ही सेकेंडों की थी क्योंकि सूर्य देव को बादलों ने फिर ढक दिया । बता दें कि पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड से लोगों की कपकपी छूट रही थी। सूर्य देवता भी बादलों के पीछे छिपे हुए थे। रविवार को कुछ देर के लिए दर्शन देने के बाद सूर्य देव फिर छिप गए।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार


























