
पिता का साया उठने के बाद बच्चों को पढ़ाने में आ रही समस्या, डीएम ने फीस का भुगतान कराने के दिए निर्देश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक परिवार की मदद की है। बच्चों की फीस चुकाने में असमर्थ मां की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाकर बच्चों की फीस चुकाई है। हापुड़ के गांव असौड़ा की रहने वाली चंचल त्यागी के तीन बच्चों की फीस राइफल फंड से चुकाने का जिलाधिकारी ने आदेश दिया है। ताकि बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके और शिक्षित बने।
जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर चंचल ने बताया कि उनके पति का आकस्मिक निधन जून 2023 में हुआ था। इसके बाद से वह आसपास के घरों में छोटे-मोटे काम करके जीवन यापन कर रही है। उनके तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां मोदीनगर रोड स्थित विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्रा है। बेटा मेरठ रोड स्थित विद्यालय में कक्षा दूसरी में पढ़ता है। महिला ने बताया कि वह दिन-रात मेहनत करती है लेकिन फीस चुकाने में असमर्थ हैं जिसके बाद जिलाधिकारी ने तीनों बच्चों की फीस चुकाने का निर्देश अधिकारियों को दिए।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241































