हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक युवक का रिश्ता बुलंदशहर की एक युवती के साथ तय हुआ। गोद भराई की रस्म भी हुई जिसके बाद व्यक्ति के परिजनों ने बिना किसी कारण के शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद युवती घर छोड़ कर अपने मंगेतर के यहां पहुंच गई और थाने पहुंचकर उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी और बताया कि वह मंगेतर के साथ ही शादी करना चाहती है।
बताया जा रहा है कि गढ़ निवासी युवक का बुलंदशहर निवासी युवती के साथ रिश्ता तय हुआ। गोद भराई की रस्म के पश्चात वह अपने मंगेतर से फोन पर बात करने लगी लेकिन परिजनों ने बिना किसी कारण शादी से इंकार कर दिया। युवती मंगेतर से शादी करने के लिए तैयार है। इसके बाद वह मंगेतर के पास पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586























