
एसपी व एएसपी को हटाने के बाद पिलखुवा थाना प्रभारी का तबादला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा का तबादला कर दिया गया है। रामा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मामले में एसपी और एएसपी के बाद अब पिलखुवा कोतवाली प्रभारी प्रभाकर का तबादला कर दिया गया है।
मंगलवार को रामा मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन की शिकायत के बाद शासन ने रात को ही एसपी अभिषेक वर्मा और एएसपी राजकुमार अग्रवाल को हटा दिया था जिनको मुख्यालय से अटैच किया गया था जिसके पश्चात पिलखुवा थाना प्रभारी प्रभाकर का तबादला कर दिया गया है जिन्हें तत्काल रिलीव कर दिया गया है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























