👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूपीएससी परीक्षा पास करने पर हापुड़ के हेड पोस्टमास्टर अरुण मोहन शंखधर ने माय स्टैंप योजना के तहत पिलखुवा निवासी शिवांगी गोयल को फोटो लगी डाक टिकट सम्मान के तौर पर भेंट की है. अरुण मोहन ने शिवांगी गोयल को भविष्य के लिए बधाई भी दी. साथ ही विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई.
बता दें कि माय स्टैंप योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपनी फोटो के साथ डाक टिकट छपवा सकता है. इस योजना के तहत ही शिवांगी गोयल की फोटो को डाक टिकट पर लगा कर सम्मान के रूप में भेंट की गई है. बता दें कि यूपीएससी परीक्षा में पिलखुवा निवासी शिवांगी गोयल ने 177 वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























