👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की धौलाना अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अधिवक्ताओं ने मंगलवार को एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा तहसील प्रशासन पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरपाल सिंह सिसोदिया ने धौलाना तहसील के कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए और मामले में जांच की मांग की.
अधिवक्ताओं का कहना है कि बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता जिसकी जांच कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.




























