👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़-मेरठ मार्ग पर गांव पोपाई पर लगने जा रहे टोल टैक्स के खिलाफ आवाज लगातार बुलंद होती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर पहले ही टोल टैक्स के विरोध में 12 दिसंबर को टोल पर धरना प्रदर्शन का ऐलान कर चुके हैं। अब बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर ने भारतीय किसान यूनियन संघर्ष का समर्थन किया है और समर्थन पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम लिखा। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण वीर सिंह गब्बर को पत्र सौंपते हुए कहा कि अधिवक्ता उनके साथ खड़े हैं और टोल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158























