
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए अधिवक्ता व स्टांप विक्रेता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ तहसील में अधिवक्ता, स्टाम्प विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुंशी आदि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वह अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर हैं जिससे कार्य प्रभावित रहा और विभिन्न कार्यों से तहसील पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पंजीकरण एवं निबंधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने विर्नीदिष्ट / प्राइवेट संस्थानों द्वारा दस्तावेजों का पंजीकरण कराए जाने के लिए निर्देश दिए हैं जिसका दस्तावेज लेखक तहसील संघ हापुड़ ने विरोध किया। हापुड़ तहसील में अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं ने इस फैसले का विरोध किया और जमकर हंगामा कर हड़ताल की। उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने से प्रदेश भर में विभाग से जुड़े लाखों अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टाम्प विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुंशी आदि प्रभावित होंगे जिसको लेकर उनमें काफी रोष है। इस योजना के लागू होने से पंजीकरण कार्य सरल होने के बजाय जटिल हो जाएगा और मुंशी कंप्यूटर ऑपरेटर भी बेरोजगार हो जाएंगे। तहसील हापुड़ के समस्त अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुंशी आदि की हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल गई है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867























