👁 0 views Views
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस संबंध में हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की आम सभा अध्यक्ष रामनिवास, सचिव विकास त्यागी व अन्य वरिष्ठ तथा युवा अधिवक्ताओं की मौजूदगी में हुई जिसके बाद फैसला लिया गया कि अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहें।
आपको बता दें कि अधिवक्ता मुजीबुर्रहमान के परिजनों के विरुद्ध हापुड़ देहात पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया है। वकीलों का कहना है कि यह मुकदमा झूठा है। मुकदमा दर्ज होने से अधिवक्ताओं में भारी रोष है। ऐसे में उन्होंने संपूर्ण कार्य से विरत रहने का फैसला लिया है।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
























