
यूपी बोर्ड कक्षा नौ से 12 तक में पांच अगस्त तक होंगे प्रवेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कक्षा नौ से 12 तक में प्रवेश लेने व छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करने की समयसारिणी यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जारी की है। कक्षा नौ व 11 में प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण तथा स्क्रूटनी के फलस्वरूप हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्रा कक्षा 11 में 20 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। इसी तरह कक्षा 10 व 12 में प्रवेश लेने तथा प्रधानाचार्य द्वारा परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि पांच अंगस्त निश्चित की गई है। बोर्ड परीक्षा के लिए शुल्क का भी निर्धारण किया है। में बोर्ड सचिव ने कहा है कि कक्षा नौ और 11 में पंजीकृत छात्र छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण का शुल्क 40 रुपये प्रति विद्यार्थी की दर से चालान के माध्यम से कोषागार एकमुश्त जमा करने व जमा किए गए पंजीकरण शुल्क की सूचना और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों को आनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। इसके बाद अपलोड विवरणों का परीक्षण करने व त्रुटि संशोधन के लिए भी समयसीमा तय की गई है। पंजीकृत कक्षा नौ से 12 तक के अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली व उससे संबंधित कोषपत्र की एक प्रति बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने के लिए डीआइओएस कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्रो में शैक्षिक विवरण, कक्षाध्यापक व प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालयी अभिलेखों से मिलान करके ही परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























