
खेल छात्रावास में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के अधीन संचालित प्रदेश के विभिन्न आवासीय खेल छात्रावासों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 27 व 28 मार्च 2026 में प्रातः है 10:00 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में उपस्थित होकर मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे । मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश के आवासीय खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण और रहने की सुविधा मिलेगी
जनपद स्तरीय ट्रायल 23 व 24 मार्च में होंगे इस दिन बालक एवं बालिका ,वर्ग के जिमनास्टिक तैराकी कुश्ती हॉकी वॉलीबॉल फुटबॉल बैडमिंटन टेबल टेनिस क्रिकेट कबड्डी बास्केटबॉल तीरंदाजी एथलेटिक्स बॉक्सिंग जूडो एव हैंडबॉल होंगे । आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया:- ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 1 अप्रैल 2026 के आधार पर निर्धारित की गई है जिमनास्टिक और तैराकी के लिए खिलाड़ियों की आयु 12 वर्ष से कम होनी चाहिए अन्य सभी खेलों के लिए खिलाड़ियों का जन्म 1 अप्रैल 2011 के बाद होना चाहिए खेल छात्रावास में प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ियों को खेल साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा ट्रायल के लिए ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की प्रति जन्म तिथि प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय में जमा करने के बाद ही खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846





























