हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मवेशियों के अवशेषों के गैरकानूनी धंधे में लिप्त धंधेबाज पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह शिकंजा कसने में जुटा है। ऐसे धंधे बाजो को चिन्हित किया जा रहा है जिन्हें बख्शा नहीं जाएगा हापुड़ पुलिस व प्रशासन ने रविवार को रामपुर रोड पर बुलडोजर चलाकर इरादों से स्पष्ट कर दिया है। बता दें कि हापुड़ में प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए जनपद में संचालित अवैध बूचड़खानों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही है। मवेशी वध में लिप्त लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की है अब आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की जा रही है।
हापुड़ में मवेशियों के अवशेषों का धंधा गत पांच दशक से जारी है। अवशेषों से हड्डी साफ करके उससे चुरा बनाया जाता है जिससे सौंदर्य प् प्रसाधन, क्रोकरी तथा कुछ दबाव में प्रयोग किया जाता है। जानवरों की चर्बी देसी घी में मिलावट करते हुए भी पाई गई है। हापुड़ में मवेशियों के अवशेषों को एकत्र कर उन्हें बेचने के केंद्र रामपुर रोड, सिकंदर गेट इलाके में है। हापुर में रविवार को रामपुर रोड पर मवेशी अवशेष गोदामों पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने गोदामों पर सील लगा दी है।
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041



























