समाधान दिवस में एडीएम व एएसपी ने सुनी समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बाबूगढ़ थाने पर पहुंचे हापुड़ के अपर जिलाधिकारी संदीप सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। एएसपी व एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्थिति में फरियादी को परेशान होने ना दिया जाए और गुणवत्ता के साथ उसकी समस्या का समाधान हो। बाबूगढ़ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार, निरीक्षक संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि बाबूगढ़ थाने पहुंचे एएसपी और एडीएम ने लोगों की समस्याओं को सुन उनके शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। थाना समाधान दिवस के तहत थाने में लोगों की समस्याएं सुनी गई।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























