अपर पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रुम की सुरक्षा को परखा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नवीन मंडी स्थल पर बने स्ट्रांग रुम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने गुरुवार को पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल को देखकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले भौंचक्का रह गए।
हुआ यह था कि अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल गुरुवार को नवीन मंडी स्थल पर पहुंचे और स्ट्रांग रुम की सुरक्षा को देखा-परखा। स्ट्रांग रुम में 26 अप्रैल को हापुड़ जनपद में हुए मतदान की ईवीएम मशीने रखी है। पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी कैमरों को भी देखा और निरीक्षण पंजीका पर हस्ताक्षर भी किए।
ड्यूटी पर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और कहा कि मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक पूरी तरह मुस्तैद रहना है और सुरक्षा में चूक न होने पाएं।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

























