हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पद्मावत और अयोध्या एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। ट्रेनों में गुरुवार आज से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे जिससे यात्रियों का सफर आसान होगा। दिल्ली से प्रतापगढ़ और अयोध्या जाने वाली दो ट्रेनों में गुरुवार और शुक्रवार को दो अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 4 जनवरी आज एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 5 जनवरी को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वहीं अयोध्या से दिल्ली के बीच चलने वाली अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस में आज यानी 4 जनवरी और दिल्ली से अयोध्या के बीच चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 5 जनवरी को एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065

























