
👁 49 views Views
लुटेरों के गैंग का सक्रिय सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना बाबूगढ पुलिस ने लूट व चोरी की घटनाएं कारित करने वाले अर्न्तजनपदीय गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।पकड़ा गया लुटेरा बाबूगढ के कुचेसर रोड का यश है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जनपद अमरोहा से लूटी गयी मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस, चोरी का एक इन्वर्टर,दो मोबाइल फोन, व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद हापुड़, बुलन्दशहर, अमरोहा के विभिन्न थानों पर चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत हैं।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























