हाहापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि सड़क फर वाहन खड़ा मिला तो होगी कार्रवाई।यह चेतावनी बुधवार को जिलाधिकारी ने दी और कहा कि गाड़ी सड़क फर खड़ी होने से यातायात में बाधा पैदा होती है।। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं वी0सी0 एचपीडीए अर्चना वर्मा के साथ ट्रांसपोर्टर व उद्यमियों की समस्याओं को लेकर बुधवार को बैठक की। जिलाधिकारी ने उद्यमियों से कहा जनपद में ट्रांसपोर्ट नगर को सुचारू करने हेतु सभी उद्यमी आगे आएं। जिनका वहां पर प्लॉट है वह अपने उद्यम लगाने हेतु वीसी एचपीडीए से वार्ता कर निर्माण कार्य कराना शुरू करें। जमीन का रजिस्ट्रेशन व नक्शा इत्यादि दाखिल करें। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि वे अपनी गाड़ी सड़कों पर खड़ी न करें यदि सड़कों पर गाड़ी खड़ी पाई गई तो पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। शहर में सड़क पर वाहन खड़े होने की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। ट्रांसपोर्टर व उद्यमियों सभी से अपेक्षा है कि इस कार्य में अपना सहयोग दें और जिला प्रशासन भी आपके हित में कार्यरत रहेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव , अपर पुलिस अधीक्षक सहित ट्रांसपोर्टर्स उद्यमी उपस्थित थे।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342


























