👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्डों में अब मरीज के आसपास भीड़ लगाने वालों पर कार्रवाई होगी. इसके लिए सीएचसी अधीक्षक ने स्टाफ को निर्देशित किया है कि एक मरीज के साथ सिर्फ एक ही तीमारदार को अंदर रहने की अनुमति होगी. वॉर्ड में बेवजह भीड़ लगाने की वजह से मरीज में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है जिसके चलते यह फैसला लिया गया. वातानुकूलित वार्डों में तीमारदार तो अपना बिस्तर तक लगा लेते हैं जिन्हें ऐसा ना करने की चेतावनी दी गई है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























