👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस ने पिछले 20 दिनों में 35 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे थे। इनमें से नौ के खिलाफ पुलिस ने 17 जनवरी की देर शाम कार्रवाई की जबकि 26 के खिलाफ 31 दिसंबर को कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हापुड़ में सार्वजनिक स्थानों, गाड़ियों, रेहड़ी, पटरी पर बेधड़क शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। 35 के खिलाफ पुलिस ने 34 पुलिस अधिनियम में कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों में हड़बड़ी की स्थिति बनी हुई है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























