हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हिट एंड रन कानून के विरोध में हड़ताल के दौरान गैर हाजिर रहे चालक व परिचालकों पर कार्रवाई की गई है। इन चालक व परिचालकों को लंबे रूट से हटाकर छोटे रूट पर चलने वाली बसों पर तैनात कर दिया गया है। सोमवार को प्राइवेट बस चालक संगठन द्वारा हिट एंड रन कानून में हुए बदलाव के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया गया था। ऐसे में रोडवेज बसों का संचालन भी जबरन बंद कर दिया गया था। इसके बाद निगम के कुछ चालक और परिचालक बसों को डिपो में खड़ा कर बिना बताए अपने-अपने घर चले गए थे जिसकी वजह से बसों का संचालन प्रभावित रहा और यात्रियों को भी काफी ज्यादा परेशानी हुई।
हापुड़ डिपो के एआरएम संदीप नायक का कहना है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना बताए चालक व परिचालकों का जाना यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया। मंगलवार को भी पूर्ण बसों का संचालन नहीं हो पाया था। ऐसे में गैर हाजिर चालक व परिचालकों पर कार्रवाई की गई है जिन्हें लंबे रुटों से हटाकर छोटे रूटों पर चलने वाली बसों पर तैनात किया गया है।
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000



























