👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में तमंचे के बल पर बकरी लूटने का मामला सामने आया है। ग्रामीण पूरन सिंह का कहना है कि वह छह दिन पूर्व दोपहर को जंगल में बकरी चराने के लिए गया था जहां बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बकरी लूट ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
























