अबोध बालिका संग दुष्कर्म का आरोपी फरार












अबोध बालिका संग दुष्कर्म का आरोपी फरार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के एक गांव में एक अबोध बालिका के संग दुष्कर्म का आरोपी फरार है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में गांव मीरापुर निवासी अर्जुन के खिलाफ धारा 137(2), 65(2), 351(2) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए संबंधित स्थानों पर पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा पांचवीं की छात्रा को रास्ते से ले जाकर आरोपी ने गांव खेड़ा के रजवाहे स्थित कमरे में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजन को मामले की जानकारी होने पर कोतवाली पहुंचकर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि पुत्री एक स्कूल में कक्षा पांचवी में पढ़ती है। 25 अप्रैल की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली तो गांव का रहने वाला पुत्री की रास्ते में मिला था। पुत्री को रोककर जबरदस्ती करके उसको गांव खेड़ा के रजवाहे पर स्थित एक कमरे में लेकर गया ओर उसके साथ वहां दुष्कर्म किया। किसी को भी बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुत्री रोते हुार घर पहुंची तो उसकी मां ने रोने का कारण पूछा। इसके बाद पुत्री ने अपने साथ हुई आप बीती बताई तो परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजन पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने मेडिकल कराया।

होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!