
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर तुमरेल निवासी वंदना उर्फ दिया शर्मा ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरे ना होने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी की आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वंदना की शादी गौरव शर्मा निवासी खुशहालपुर जनपद बुलंदशहर के साथ हुई थी। आरोपी की शादी के बाद से ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोपियों ने मारपीट कर गर्भपात कराया। पीड़िता को मायके छोड़ कर चले गए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गौरव, देवेंद्र, सुधा, आरती, डिंपल व सुदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854






















