
👁 18 views Views
23 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि गांव खेड़ा का रहने वाला गुड्डू उसकी 23 साल की बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है।
पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी 21 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे सिंभावली के लिए गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने चिंता जाहिर की और ढूंढा तो पता चला कि गुड्डू उनकी बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है। इसके बाद बहादुरगढ़ पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























