
👁 29 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में बुधवार रात एक हादसा हो गया। दिल्ली से हापुड़ की तरफ जा रहे एक कपल की गाड़ी सरस्वती अस्पताल के सामने सर्विस रोड पर रखे पत्थर के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक को गंभीर चोट लगने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सर्विस रोड पर विभाग द्वारा रखे गए पत्थर के डिवाइडर अंधेरे के कारण दिखाई नहीं दिए, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और डिवाइडर की उचित व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड पर रखे डिवाइडरों को लेकर उचित संकेतक और रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि वाहन चालकों को समय रहते इनके बारे में जानकारी मिल सके और ऐसे हादसों से बचा जा सके।





















