👁 0 views Views
थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत बुलंदशहर रोड बाईपास पर एक अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक के पलट जाने से पियक्कड़ भारी मात्रा में शराब लूट कर ले गये। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक बलराम सकुशल बच गया। आपको बता दें कि एक 10 टायर ट्रक मेरठ से शराब लेकर जेपी नगर जा रहा था जब ट्रक सोमवार की भोर में बुलंदशहर रोड स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा तो सामने आई एक नीलगाय को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस के पहुंचने से पहले पियक्कड़ भारी मात्रा में शराब ले उड़े।




















