👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की दोपहर कोरोना मरीज ले जा रही एंबुलेंस का अचानक टायर फट जाने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान एंबुलेंस ने दो बाइकों को भी टक्कर मारी। हादसे में दो लोग घाय़ल हो गई।
बता दे कि एक हरियाणा नंबर की एंबुलेंस कोरोना मरीज लेकर दिल्ली से सीतापुर जा रही थी कि रास्ते में एनएच-9 पर अचानक एंबुलेंस का टायर फट गया। टायर फटने से एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इस दौरान एंबुलेंस ने दो बाइकों को टक्कर भी मारी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को सीधा कर साइड खड़ा दिया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।






























