हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हापुड़ जिले की हापुड़ नगर के एसएसवी इंटर कॉलेज में भगवान बिरसा मुंडा जयंती हर साल की भांति इस साल भी बड़े ही हर्षोल्लास से बनाई गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रधानाचार्य वी.के.गर्ग रहे जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन पर प्रकाश डाला। वही जिला सँगठन मंत्री सुमित ठाकुर ने उनके जीवन की घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनको धरती बाबा भी बोला जाता है। इसी क्रम में प्रान्त सह मंत्री क्षमा शर्मा ने बताया कि इन्हें क्रांतिकारी भी कहा जाता है। वही संदीप सिंघल ने बताया कि उन्हें आज की पीढ़ी भी सम्मानित के नाते याद रखती है।
नगर अध्यक्ष मीनू ने बताया कि विद्यार्थी परिषद उनकी जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाता है। कार्यक्रम का समापन नगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने किया जिसमे आदित्य अग्रवाल, देवांश चौहान, दुष्यंत शर्मा, आदित्य सिंह, प्रियांशु वर्मा, दीपक गोस्वामी, हर्ष यादव, अनुज वर्मा, भुवनेश त्यागी, नवीन सूर्यवंशी, तुषार भारद्वाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहेl l




























