हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अग्निवीर बनने के लिए जनपद हापुड़ के हजारों युवा बुधवार को मुजफ्फरनगर में दौड़े और अभ्यार्थियों ने अग्निवीर बनने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बताया जा रहा है कि जनपद हापुड़ के हापुड़, धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर तहसीलों के करीब से छह हजार अभ्यर्थियों ने अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाई। इस दौरान युवाओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। अग्निवीर भर्ती के लिए करीब 8,200 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 6,000 अभ्यर्थी मुजफ्फरनगर पहुंचे जहां अभ्यार्थी नुमाइश मैदान में पहुंचे और प्रमाण पत्र चेक करने के बाद बुधवार की सुबह 5:00 बजे से 11:00 बजे तक दौड़ की प्रक्रिया पूरी हुई। 1.6 किलोमीटर की दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों ने 9 फीट की छलांग, जिगजैग संतुलन, बीम आदि की परीक्षा में भाग लिया। जबरदस्त जोश के साथ युवाओं ने इस दौरान हिस्सा लिया।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041






























