👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान से दहशत खाए अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार, विनय प्रकाश त्यागी, इंजीनियर अंसारी, विभागीय कर्मचारियों के साथ आज सड़कों पर निकले और दिल्ली,गढ़ रोड नगर के चौराहों से अतिक्रमण हटाया गया। परिषद की टीम ने अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला और उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न करने की खिदायत दी।


























