
मुकदमा वापस न लेने पर युवक को पीटा, आठ पर रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी की पीड़िता और उसके भाई के साथ मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए आओपितों ने मारपीट की। पुलिस ने आठ नामजद आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

मितलेश ने बताया कि 30 नवंबर को उसकी पुत्री रेनू घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे सचिन, सोनू, विशाल, भूरे, सोनी, धर्मवीर, आदित्य और बबीता ने उससे मुकदमा वापस लेने को कहा। फिर आरोपिते उसके साथ अभद्रता करने लगे। आरोपितों ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। इसकी शोर सुनकर वहां पहुंचे पीड़िता के भाई अमित, राजू, पवन, मितलेश, शीतल और मनु आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला किया। जिससे भाई अमित और राजू को गंभीर चोट आई है।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214






























