
दिनदहाड़े युवक पर धारदार हथियार से हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के न्याबांस के रहने वाले अजय शनिवार को गढ़ में जिम करने के लिए आया था। जिम करके वापस आ रहा था। तभी चौराहे पर गढ़वाली के रहने वाले तीन युवकों से घेर लिया और भरे बाजार में धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854


























