
बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की गांव पिपलेहड़ा में एक युवक ने बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ व अश्लील फबतियाँ कसने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला शुक्रवार की देर शाम का है जब पीड़ित की बहन कहीं जा रही थी। तभी दो आरोपियों ने उसपर अश्लील फबतियाँ कसनी शुरू कर दी। जब भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और लाठी-डंड़ों से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























