हापुड़, सीमन/अशोक तोमर / अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कनिया में मंगलवार की सुबह एक युवक घर में स्थित कमरे में लटका मिला जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। आपको बता दें कि जब परिजनों की नजर युवक पर पड़ी तो वह जीवित अवस्था में था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राहुल पुत्र गंगादास निवासी कनिया सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। मामला मंगलवार की सुबह का है जब परिजनों ने राहुल को पुकारा तो कोई आवाज नहीं आई जिसके बाद वह कमरे में पहुंचे तो राहुल फंदे से लटका हुआ था जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। जीवित अवस्था में राहुल को नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789






















