
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के रहने वाले 30 वर्षीय युवक शाहरुख की गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक शाहरुख के पिता इकबाल ने बताया कि शाहरुख गाजियाबाद के कवि नगर में नाई का काम करता था जो हर हफ्ते बाइक से अपने गांव आता-जाता था। मामला मंगलवार की रात का है जब वह बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। थाना मसूरी क्षेत्र के महर्षि चौक के अंतर्गत दिल्ली लखनऊ हाईवे पर मिनी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने 30 वर्षीय शाहरुख को मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है।






























