
करंट लगने से हुई युवक की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बुकलाना में 22 वर्षीय युवक नितिन की हरियाणा में करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया। परिवार में मातम छाया है। बताया जा रहा है कि नितिन रंगाई-पुताई का काम करता था और हाल ही में रोहतक में काम करने गया था। परिजनों के अनुसार बिजली में तकनीकी खराबी के कारण वह बिजली के तार को ठीक कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
























