तीन बेटियों के साथ महिला ने गंगा में लगाई छलांग, एक बही










तीन बेटियों के साथ महिला ने गंगा में लगाई छलांग, एक बही

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान गोताखोरों की सक्रियता के कारण महिला व उसकी दो बेटियों को लोगों ने बचाया जबकि एक साल की बच्ची बह गई जिसकी तलाश लगातार जारी है। क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि मामला जनपद अमरोहा क्षेत्र से जुड़ा है लेकिन गंगा के इस पर का क्षेत्र होने के कारण कोतवाली पुलिस को वहां भेजा गया है। एक साल की बच्ची की तलाश लगातार कराई जा रही है।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला की शादी गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला ने चार बेटियों को जन्म दिया जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग लगातार ताना देने लगे। ऐसे में महिला अपने मायके आकर रहने लगी। शनिवार को महिला अपनी 13 साल की बेटी को घर छोड़कर बाकी तीन बेटियों के साथ घर से बिना बताए नक्का कुआं होकर जनपद अमरोहा के गांव चकलठीरा के सामने गंगा किनारे पहुंची और उसने छलांग लगा दी। इस दौरान महिला व उसकी बच्चियों को देख नाविक तथा गोताखोर हरकत में जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद महिला और दो बेटियों को बचा लिया तथा एक वर्ष की बेटी गंगा के तेज बहाव में बह गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को मौके पर बुलाया। लापता की तलाश जारी है।

VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!