
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव विहार की रहने वाली कल्पना गर्ग पत्नी प्रदीप गर्ग ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे बाजार जा रही थी। जैसे ही वह कोठी गेट पर पहुंची तो एक अज्ञात व्यक्ति ने रोक लिया जिसने अपनी साथी के साथ मिलकर उन्हें बहला फुसलाकर उनके कानों के दो कुंडल ले लिए। 8 ग्राम वजनी कुंडल लेकर दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना से जुड़े सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।
























