
हापुड़ तहसील चौपले के पास महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने शनिवार की दोपहर तहसील चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान यहां लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था। छेड़छाड़ के मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से महिला नाराज थी। किसी तरह पुलिसकर्मी पेट्रोल की बोतल छीनकर महिला को कोतवाली ले गए।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838


























