
अनियंत्रित होकर पलटा सीमेंट से लदा ट्रक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाई टेंशन के खंभे से टकराकर पलट गया। इस दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। तार टूट कर नीचे गिर गए जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने तारों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की। साथ ही अन्य ट्रक के माध्यम से इस ट्रक में लदे सीमेंट के कट्टों को भरकर भेजा।
मामला गुरुवार का है जब एक ट्रक सीमेंट के कट्टे लेकर अलवर से मुरादाबाद जा रहा था। जैसे ही वह बहादुरगढ़ क्षेत्र में पहुंचा तो चालक ने अचानक ट्रक से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के दौरान हाई टेंशन तार भी टूट गए जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926



























