
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह व एडीएम हापुड़ संदीप कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 1 जनवरी से शुरू होने वाला यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा जिसमें लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। गुरुवार की सुबह हापुड़ के एसपी ऑफिस से यातायात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के नारे के साथ परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह अभियान की शुरुआत की गई है जिसे अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने कहा कि सड़क हादसे में होने वाली मौतों को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, टैक्सी स्टैंड आदि स्थानों पर यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, एआरटीओ रमेश चौबे, एआरटीओ छवि सिंह, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय, सीओ राहुल यादव, सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




























